Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने वार्ड नं 25 इन्द्रेश नगर मलिन बस्ती क्षेत्र से अपने प्रवास का शुभारंभ किया।

भारतीय  जनता पार्टी के संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान  अंतर्गत नैनीताल से सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जी वार्ड नं 25 इन्द्रेश ...

भारतीय  जनता पार्टी के संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान  अंतर्गत नैनीताल से सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जी वार्ड नं 25 इन्द्रेश नगर मलिन बस्ती क्षेत्र से अपने प्रवास का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री विनय गोयल जी ने कहा कि विजय हासिल करने के बाद भी चैन से बैठने वाली पार्टी नहीं है, इसी का परिणाम है कि 6 जुलाई से प्रारंभ होकर आज अपने चरम पर पहुँच चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। यही वजह है कि आज हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीब वर्ग के लिए कईं योजनाएँ शुरू की जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। भाजपा बूथ स्तर पर भी काम करने में विश्वास करने वाली पार्टी है जिसके चलते उसका परिवार बड़ा होता जा रहा है।  सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने गरीब से गरीब वर्ग का उत्थान करने के उद्देश्य से काम करना शुरू किया जिसका परिणाम यह है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि संकल्प के साथ कार्य करती है। इसी संकल्प के साथ जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा ई गई, जो मुस्लिम महिलाएँ जो तीन तलाक के नाम पर वर्षों से उत्पीड़न का शिकार हो रही थी उन्हें कानून बनाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अखंड भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर पर जो भाषा कांग्रेस की है वो ही भाषा पाकिस्तान की है। अपनी इन्हीं हरकतों की वजह से वो गर्त में जा रही है। अब नया नारा भाजपा सरकार का है कि अगले पांच वर्ष में हर घर में नल और हर नल में जल। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट और महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने क्षेत्रीय महिलाओं कोे सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की । कार्यक्रम का संचालन अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विपिन खंडूरी, पार्षद मनोज जाटव, विमला गौड, विशाल कुमार, सविता ओबराय, पूर्व डीएसपी जगराम सिंह, अरूण खरबंदा, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विपिन चंचल, साकेत वाल्मीकि, पवन अग्रवाल, पूनम जाटव, आशीष छाछर आदि मौजूद रहे।