Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

देहरादून-बुटीक संचालक दम्पति की गोली मारकर हत्या, पत्नी की मौके पर ही मौत पति की हालत गंभीर

राजधानी देहरादून में हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है आज का ताजा मामला  माता  मंदिर रोड पर देर रात  11: 45 पर बुटीक संचालक कामना रोहेला ...


राजधानी देहरादून में हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है आज का ताजा मामला  माता  मंदिर रोड पर देर रात  11: 45 पर बुटीक संचालक कामना रोहेला के गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने कामना के पति पर भी फायर कर दिया। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है। रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।देर रात देहरादून के माता मंदिर रोड क्षेत्र में फायरिंग से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एक दंपती पर उनके ही परिचित द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। जिसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।