Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

युवाओं को बीजेपी में जोड़ने का शिलशिला अभी भी जारी

 : देहरादून के वार्ड 08 सालावाला एवं वार्ड 07 जाखन में भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 300 से अधिक लोगो...

 : देहरादून के वार्ड 08 सालावाला एवं वार्ड 07 जाखन में भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 300 से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी उपस्थित रहे। 
       भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पर्व के तहत सदस्यता अभियान कार्यक्रम को 20 अगस्त तक बढ़ाये जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता अत्यधिक सक्रिय हो गये हैं। रविवार को आयोजित इन सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। विधायक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित एवं जनहित के कार्यो तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर देश का हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसके पास अपने ग्यारह करोड़ से अधिक सदस्य हैं। 
       इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद कमल थापा, सदस्यता प्रमुख एमपी सिंह, राकेश जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर डोभाल, रमेश प्रधान, नितिन चौहान, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।