Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

हड़ताल पर जाएंगे टेक्सी संचालक लोग रहेंगे कल परेशान

   यातायात नियमो में संशोधन को लेकर अब विरोध सड़को पर नजर आने लगा है जहाँ कोई पुतले फूक रहा है तो कोई हड़ताल पर जाने की चेतवनी दे रहा है बुधवा...

 


 यातायात नियमो में संशोधन को लेकर अब विरोध सड़को पर नजर आने लगा है जहाँ कोई पुतले फूक रहा है तो कोई हड़ताल पर जाने की चेतवनी दे रहा है बुधवार को यानी कि कल मैक्स—टैक्सी कैब यूनियन के कर्मचारी पूरे प्रदेश भर में हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के पदिाधिकारियों का कहना है कि संशोधित वाहन एक्ट को सरकार सोच समझकर पारित करें। यूनियन की हड़ताल के चलते जनता को खासा दिक्कत हो सकती है। बता दे कि प्रदेश 40 से 50 हजार मैक्स संचालक हैं। जो पूरे पहाड़ के लिए पहली यातातया साधन के रूप में काम करती है। ऐसे में यदि सरकार संशोधित एक्ट को पारित करने में सटीक निर्णय नहीं लेती तो आने वाले दिन जनता के लिए कष्टदायी हो सकते हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांडेय का कहना है कि सरकार को जनता के साथ तालमेल बिठाते हुए ही इस नियम को लागू करना होगा। क्योंकि राज्य इतना व्यवस्थित नहीं कि यहा महानगरों की जैसी मूलभूत यातायात सुविधाओं हो। सड़को पर गढ्ढ़े मौत को निमंत्रण देते हैं। वहीं सूबें में कल ट्रकों के साथ ही विक्रमों की भी हड़ताल रहेगी।