Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

नकली करेंसी बनाने वालों का भंडाफोड़ , 6 लाख से ज्यादा नकली करेंसी के साथ पिस्टल बरामद

 देहरादून पुलिस ने नकली नोटों का व्यापार करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों स...

 देहरादून पुलिस ने नकली नोटों का व्यापार करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों से नकली भारतीय करेंसी ₹6, 49 हज़ार सहित दो प्रिंटर, चार प्रिंटिंग कार्टेज, एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस व एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों शातिर लंबे समय से अपने साथी संजय शर्मा के साथ दिल्ली से नकली नोट छापने का धंधा कर रहे थे। फिलहाल इस पूरे धंधे का मास्टरमाइंड संजय शर्मा अभी फरार चल रहा है।

 

वीओ- पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लड़के नकली भारतीय करेंसी को लेकर देहरादून आ रहे हैं जो कि नकली करेंसी का व्यापार करते हैं सूचना पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों  ने बताया कि वह दिल्ली से नकली करेंसी छाप कर मंगेलपुरी, रुड़की, हरिद्वार में व्यापार करने के लिए आए थे। वह नकली नोट कभी दिल्ली के किसी होटल गेस्ट हाउस में बैठकर या फिर इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड संजय शर्मा के घर पर बैठकर छापते थे। करीब 2 महीने पहले संजय शर्मा इनको दिल्ली में मिला था जिसके बाद तीनों मिलकर नकली नोट बनाने का धंधा करने लगे। बताते चलें कि पकड़े गए अभियुक्त राजेश गौतम कि वर्ष 2015 में नोएडा में लूट के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बाएं पैर में भी गोली लगी थी।