Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

आशारोड़ी के जंगल मे मिला युवक का शव नही हो पाई शिनाख्त

थाना क्लेमेनटाउन को सूचना मिली कि सहारनपुर देहरादून मार्ग से 50 मीटर अंदर आशारोड़ी जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना...

थाना क्लेमेनटाउन को सूचना मिली कि सहारनपुर देहरादून मार्ग से 50 मीटर अंदर आशारोड़ी जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके में पहुंचा। मौके पर एक पुरुष का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला, जो 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव के पास नुवान की 2 शीशियां पड़ी थी, जिसमें एक खाली और एक बंद थी। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हो पाया। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचनामा भर शव को शिनाख्त हेतु दून अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। शव की शिनाख्त हेतु आसपास के थानों को सूचित किया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।