Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

नगर निगम ने की पॉलीथिन पर कार्यवाही , 90 हज़ार रुपए जुर्माना वसूला

राजधानी देहरादून को प्लास्टिक से मुक्त किये जाने के लिए नगर निगम लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है और इस दौरान प्लास्टिक को जब्त तो किय...

राजधानी देहरादून को प्लास्टिक से मुक्त किये जाने के लिए नगर निगम लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है और इस दौरान प्लास्टिक को जब्त तो किया ही जा रहा है साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग करने वालो से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। 

 

वीओ - मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि प्लास्टिक को दून से मुक्त करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए पिछले ढाई महीने अभियान चलाया था जिसमे 50 किलोमीटर की मानव श्रंखला निकाली गयी थी जिसमे लाखों लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की थी।फिर भी यदि कुछ लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है तो उसके लिए निगम की ओर से टीम बनाई गयी है और छापेमारी कर ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है।मेयर ने बताया कि प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदारों से पिछले दो माह में 90 हज़ार रुपए जुर्माना वसूला गया है साथ ही प्लास्टिक को जब्त भी किया गया है और ये अभियान जब तक जारी रहेगा जब तक पूरी तरह से  प्लास्टिक  देहरादून से मुक्त नहीं किया जाता।