Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

ई रिक्शा चालकों ने की हड़ताल

:-लालकुआं क्षेत्र के ई रिक्शा चालक द्वारा पुलिस उत्पीड़न के विरोध में आज हड़ताल पर रहे। चालकों ने शहीद स्मारक पर सैकड़ों ई रिक्शों को खड़ा कर...

:-लालकुआं क्षेत्र के ई रिक्शा चालक द्वारा पुलिस उत्पीड़न के विरोध में आज हड़ताल पर रहे। चालकों ने शहीद स्मारक पर सैकड़ों ई रिक्शों को खड़ा कर पुलिस के खिलाफ जमकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।


लालकुआ नगर से विभिन्न क्षेत्रों में चलने वाले सेकड़ो ई रिक्शा चालकों ने रविवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस पर उत्पीड़न  करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर हंगामा काटा। तथा उत्पीड़न बन्द करने की मांग उठाई। इस दौरान धरने भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मोकै पर पहुंच कर पुलिस और ई रिक्शा चालकों समझौता कर धरने को साम्पात किया। 


बताते चलें कि लालकुआ गोला रोड़ स्थित सैकड़ों ई रिक्शा चालक आपने ई रिक्शा खड़ा करते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से पुलिस द्वारा ई रिक्शा चालकों वही से हटा दिया गया जिसके चलते आज आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शहीद स्मारक समिप आपने ई रिक्शा खड़े कर जमकर हंगामा किया तथा जमकर नारेबाजी की इस दोरान धरने पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने पुलिस ओर ई रिक्शा चालकों वार्ता करा कर मामले में समझौता करया। 


-- इधर ई रिक्शा चालक प्रकाश सिंह ने कहा कि उनके कई बर्षो से ई रिक्शा खड़े हुआ करते थे लेकिन कुछ दिनों से पुलिस द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिसे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 


-- इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि उन्हें धरने की जानकारी मिली थी जिस पर वे यहां पहुचे तथा उनके द्वारा पुलिस ओर ई रिक्शा चालकों की वार्ता करा दी गई है ओर हड़ताल को समाप्त कर दिया है।