Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया  पुतला दहन

भाजपा सरकार द्वारा लाभ अर्जित करने वाले सरकारी संस्थान टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपनेे के विरोध में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार...

भाजपा सरकार द्वारा लाभ अर्जित करने वाले सरकारी संस्थान टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपनेे के विरोध में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने केन्द्र की भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्ष के कार्यकाल में जिन संस्थानों की स्थापना करते हुए देश को समृद्ध बनाने का काम किया तथा उन संस्थानों में देश के लाखों लोगों को रोजगार दिया। आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा उन संस्थानों को या तो बन्द किया जा रहा है या निजी हाथों में बेचकर उनमें कार्यरत कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की इस नीति को किसी भी परिस्थिति में देश एवं जनहित में सही नहीं ठहराया जा सकता है। जिस प्रकार से भाजपा नीत केन्द्र सरकार द्वारा भारत संचार निगम लि0 में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को जबरन वीआरएस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिस तरह से एयर इण्डिया और बीपीसीएल को बन्द करने की बात की जा रही है वह देश को वर्षों पीछे धकेलने की शाजिस मात्र है। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे रोजगार में वृद्धि हो अपितु जो लोग रोजगार मे थे उनका भी रोजगार छीनने का ही काम किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र व राज्य सरकार की इन जन विरोधी नीतियों का घोर विरोध करती है तथा इसके लिए सदन से लेकर सड़क तक आन्दोलन करेगी।
पुतला दहन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री गोदावरी थापली, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी अजय सिंह, राजपाल बिष्ट, एहताद खान, अर्जुन सोनकर, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, बाला शर्मा, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, संजय काला, सागर मनवाल, लालचन्द क्षेत्रपाल, आशीश रतूडी, पवन खरोला, पार्षद सागर लाम्बा, प्रताप असवाल, अनिल नेगी, भरत शर्मा, आनन्द त्यागी, प्रवीन त्यागी, सोम बाल्मीकि, उदयवीर मल्ल, सुनील बांगा, विनोद कुमार, दिनेश कौशल, अरूण शर्मा, मधु सुन्द्रियाल, सावित्री थापा, मदन मोहन शर्मा, नीरज त्यागी, संतोश सैनी, गुलशेर मोहम्मद, नवीन रमोला, राजेन्द्र चैहान, जहीर अहमद, नीरज नेगी, मोहन काला, अजय गुप्ता, अजय कपूर, सुरेन्द्र रावत आदि शामिल थे