Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ हो सकता है नए साल का आगाज

  प्रदेश में नए साल का आगाज बारिश और बर्फबारी के साथ हो सकता है। प्रदेश के कई जिलों में  कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कई पहाड़ी जिले शीतलहर क...


 


प्रदेश में नए साल का आगाज बारिश और बर्फबारी के साथ हो सकता है। प्रदेश के कई जिलों में  कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कई पहाड़ी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ने के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले कई पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।

 

 मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। नए साल के पहले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में आधा से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी रह सकती है, मौसम निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया  अनुसार एक और दो जनवरी को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है जिसकी शुरूआत 31 दिसंबर से ही हो जाएगी विशेषकर चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के आसार ज्यादा है तो वही  मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को तापमान में साढ़े पांच डिग्री की कमी आई। इसके कारण दिन में धूप काफी फीकी रही। एकाएक कमी आने से दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम हो गया ।