Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के तीर्थनगरी पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया

देहरादून मार्ग स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुँचे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं न...


देहरादून मार्ग स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुँचे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व पुष्प वर्षा के साथ किया, इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मै अध्यक्ष से पहले एक कार्यकर्ता हूँ, जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को सक्रिय किया जाएगा जिससे सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जाएगा कि वह घर-घर जाकर सबसे सम्पर्क करेंगे,

 भाजपा आगामी 2022 में दुबारा से त्रिवेन्द्र सिंह की सरकार देखना चाहती है इस लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले देश सोनेकी चिड़या थी, आजादी के बाद हमारे राजकोष में रखे खजाने, सोने को बेच दिया गया, उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार देश ने कर्जा नहीं लिया और पोखरण में परीक्षण करके दिखाया, दुर्भाग्य से दस वर्षों में भारत फिर खड़ा हो गया लेकिन फिर नरेंद्र मोदी को जनता ने समर्थन दिया फिर आज पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है और आज स्वाभिमान के साथ देश खड़ा है, पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखा दी, धारा 370 लागू कर, मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया गया, अयोध्या में राम मंदिर पर निर्णय दिया जैसे कई मुद्दे सुलझाने का कार्य किया, वही सीआईए लागू कर भारत को मजबूत करने का कार्य किया है यह कानून नागरिकता देने के लिए है लेने के लिए नही, बंटवारे के बाद धर्म के आधार पर विभाजन हुआ है, उस दौरान पाकिस्तान में बचे हिंदुस्तान के नागरिक अपनी अकूत सम्पत्ति छोड़ कर भारत आये।
मनमोहन सिंह भी अपने कार्यकाल में उक्त कानून का समर्थन करते थे आज उन्हें क्या हो गया इसका किसी के भी पास जबाब नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है जिसे जोड़े रखने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है वही उन्होंने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल का नाम लेकर अन्य कार्यकर्ताओं को मंच से ही  चेताया कि अग्रवाल जी की वापसी हो गयी अब मेरे कार्यकाल में यह सब सम्भव नही है, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है यदि किसी कार्यकर्ता को कोई बात कहनी हो तो वह बन्द कमरे में कर सकता है यदि बातें खुले में होगी तो उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
वही स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि राज्य में भाजपा जनता के हित मे कार्य कर रही है, आज नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के अनुभवों से पार्टी विकास करेगी, वही जो भी कार्य विधानसभा स्तर पर मिलेगा वह दायित्वों के तहत पूरा किया जाएगा, साथ ही जो भी विधानसभा क्षेत्र में दर्जाधारी राज्य मंत्री है उन्हें भी पार्टी के हित मे लगाया जाएगा, ताकि भाजपा को ताकत मिल सके।