Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

छेड़खानी के आरोप में ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

वादिनी द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी कि दिनांक 14/01/20 की शाम समय करीब 4:45 बजे वह जिम जा रही थी तो टर्नर रोड पर एक ई- रिक्शा चालक ...

वादिनी द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी कि दिनांक 14/01/20 की शाम समय करीब 4:45 बजे वह जिम जा रही थी तो टर्नर रोड पर एक ई- रिक्शा चालक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई और तेजी से भाग गया।  इसके पश्चात जब वह जिम से वापस पैदल- पैदल आ रही थी तो फिर उसी ई- रिक्सा चालक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसे  खींचने का प्रयास किया गया तो वादिनी द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया।  वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना क्लिमेंटाउन में मु. अ. सं. 3/20 धारा 354/354 (घ) भा.द.वि पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता/ संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15/01/20 को अभियुक्त सुमित पुत्र बलजोर निवासी ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून को टर्नर रोड ,लेन न0 11 , से ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 


*