Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

हाईकोर्ट ने कलेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी कर तलब किया

जिले के कलेक्टर मोहित बुंदस को जबलपुर हाईकोर्ट ने बीते रोज एक गिरफ्तारी वारंट जारी कर तलब किया था। वारंट निकलने के बाद कलेक्टर आनन फानन में...

जिले के कलेक्टर मोहित बुंदस को जबलपुर हाईकोर्ट ने बीते रोज एक गिरफ्तारी वारंट जारी कर तलब किया था। वारंट निकलने के बाद कलेक्टर आनन फानन में भोपाल से जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पूरी स्थिति से कोर्ट में अपना पक्ष रखा। मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जनपद में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 का बाबू विनोद कुमार गुप्ता के संबंध में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। फिलहाल कलेक्टर के जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया है। हालांकि संबंधित विधि शाखा के क्लर्क पर गाज गिरने वाली है।