Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

महिलाओ की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग सख्त ,कई विभागों के साथ कि गयी गोष्टी

 पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में श्री अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विभ...

 पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में श्री अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न सम्बन्धित विभागों के साथ एक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें श्री ए0पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती ममता वोहरा, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अनिल पेटवाल, संयुक्त श्रम आयुक्त, डा0 प्रवीण कुमार, संयुक्त निदेशक स्वास्थ, श्रीमती पल्लवी गुप्ता, उपनिदेशक औद्योगिकी, श्रीमती कमला बड़वाल, उपनिदेशक शिक्षा, श्री मोहित चौधरी, मुख्य पर्यवेक्षा अधिकारी महिला एवं बाल कल्याण, श्री एन0के शर्मा, सह निदेशक समाज कल्याण, श्रीमती राखी कश्यप, सहायक महाप्रबन्धक सिडकुल, श्रीमती हेमलता, सचिव सामाजिक संस्था आस, श्रीमती बीना वालिया, सचिव सामाजिक संस्था ममता, श्रीमती प्रवीणा सिंह, उपाध्यक्ष, सामाजिक संस्था ममता आदि उपस्थित रहे।*


*श्री अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम व घटित अपराधों के अनावरण हेतु सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों की रोकथाम एवं घटित अपराधों में शीघ्र कार्यवाही किए जाने हेतु महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से पूर्ण प्रयास किए जाते हैं, परंतु संबंधित विभागों के आपस में समन्वय न होने के कारण अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। अतः इस संबंध में सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व गोष्ठियों में भी कई बार संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय किए जाने पर चर्चा हुई है, परंतु उल्लेखित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाए हैं। इसी के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा पहली बार महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी विभागों को एक मंच पर लाने की पहल प्रारंभ की जा रही है। यदि सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की जाए तो महिला अपराधों की रोकथाम व अपराध पीड़ित महिलाओं को सहायता/पुनर्वास प्रदान किए जाने में त्वरित सहायता मिल सकती है। श्री अशोक कुमार द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों से आपसी समन्वय हेतु राज्य एवं जनपद स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने की अपील की। जिससे समय समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। गोष्ठी में सम्बन्धित विभागों द्वारा Presentation के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों एवं उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।*