Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

नगर निगम में लगातार कर्मचारियों की भारी कमी

नगर निगम का इलाका बढ़ने के चलते निगम में करीब 650 से 700 कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पिछले छह महीने से शासन में अटका है। स्थानीय युवा न...

नगर निगम का इलाका बढ़ने के चलते निगम में करीब 650 से 700 कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पिछले छह महीने से शासन में अटका है। स्थानीय युवा निगम में भर्तियां खुलने के इंतजार में हैं।  नगर निगम में 60 वार्ड के हिसाब से पहले से ही स्टाफ कम रहा है। सीमा विस्तार के बाद नगर निगम के 100 वार्डों के हिसाब से मौजूदा स्टाफ तो काफी कम है। नगर निगम में 72 गांव शामिल होने पर निगम ने शासन को 650 कर्मचारियों की भर्ती का  प्रस्ताव भेजा था। जिसे छह महीने का समय हो चुका है। शासन स्तर पर अभी तक कोई भी दिशा निर्देश नगर निगम को नहीं मिले हैं।  इन भर्तियों के चलते नगर निगम ने इस बात का जिक्र भी किया है कि निगम को हर साल वेतन में 12.83 करोड़ का अतिरिक्त खर्चा करना होगा। बताते चलें कि नगर निगम का एरिया 64 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 196 वर्ग किलोमीटर हो गया है जिससे नगर निगम को अब और कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन नगर निगम द्वारा फाइल शासन को भेजे जाने के बाद भी अभी तक इस पर कोई काम नही हो सका है ।