Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

पूर्व मंत्री मंत्री प्रशाद ने साधा सरकार पर निशाना

, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे...

,
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वर्ता को संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार तथा उत्तराखण्ड की त्रिवेन्द्र सरकार ने विगत तीन वर्षो में उत्तराखण्ड के साथ जो छलावा एवं जनविरोधी कानून बनाकर जनता पर थोप रही है इसके परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड का जनमानस आज लोकसभा एवं विधानसभा में प्रचण्ड बहुमत देकर सत्ता में काबिज करवाने पर अपने आपको ठगा महसूस कर रही हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी जनता के कष्टों को दूर करने के लिए जन आन्दोलनों के लिए जनता के साथ खडी है। वर्ष 2017 से आज तक राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार तथा केन्द्र की मोदी सरकार ने उत्तराखण्ड विरोधी व जन विरोधी फैसल लिये हैं उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी 2017 से लगातार आन्दोलनरत है। किन्तु सत्ता के मद में अंधी हो चुकी केन्द्र तथा राज्य की भाजपा सरकारें जनसमस्याओं के समाधान के बजाय जन आन्दोलनों को कुचलने का काम कर रही है।
आज उत्तराखण्ड में महिलाएं सुरक्षित नहंी हैं। किसान एवं व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारों का दमन बर्बरता से हो रहा है। सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को मनवा नहीं सकते। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए चूंकि उत्तराखण्ड देवभूमि मानी जाती है तथा जब इंसान दमनकारी नीति अपनाता है तो उत्तराखण्ड में हर जनपद में ऐसे स्थान हैं जहां पर न्याय मांगने लोग जाते हैं। इसी कडी में कांग्रेस की उत्तराखण्ड की त्रिवेन्द्र सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ उत्तराखण्ड से 15 दिवसीय ‘‘उत्तराखण्ड बचाओ देव याचना’’ यात्रा दिनांक  से दिनांक 15 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक प्रारम्भ होने जा रही है। जिन समस्याओं समाधान के लिए यात्रा निकाली जा रही है वे निम्नलिखित हैंः-


1. राज्य में लागू भू अध्यादेश संशोधन विधेयक 2019 का विरोध।
2. देवस्थानम श्राइन बोर्ड विधेयक का विरोध।
3. एन.सी.सी. प्रशिक्षण अकादमी श्रीकोट माल्डा टिहरी गढ़वाल से स्थानान्तरण का विरोध।
4. गैरसैण में भूमि क्रय भू संशोधन कानून का विरोध।
5. टी.एच.डी.सी. का एन.टी.पी.सी. को हस्तान्तरण का विरोध।
6. विभिन्न जनपदों में जिला प्राधिकरणों के गठन का विरोध।
7. गन्ना किसानों के बकाया भुगतान न किये जाने का विरोध।
8. मेडिकल काॅलेजों में फीस वृद्धि का विरोध।
9. निवर्तमान कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में स्वीकृत लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद किये जाने का विरोध।
10. आंगनबाडी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों के दमन का विरोध।
11. शिक्षा प्रेरकों, गेस्ट टीचरांे तथा 108 सेवा कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध।
12. बिजली एवं पेयजल के करों में की गई वृद्धि का विरोध।
13. विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों में पारदर्शिता निविदा प्रक्रिया के खुले आम उलंघन का विरोध।
14. लचर चिकित्सा व्यवस्था का विरोध।
15. प्रदेशभर के विभिन्न आईटीआई प्रशिक्षण संस्थानों को बन्द करने का विरोध।
16. शिक्षा विभाग के कई स्कूलों को बन्द करने का विरोध।
17. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रांे की छात्रवृत्ति में कटौती व समय पर भुगतान न करने का विरोध।
18. शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पब्लिक स्कूलों में भर्ती कोटे में 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का विरोध।
19. मलिन बस्तियों के नियमितीकरण न करने का विरोध।
20. आॅल वेदर रोड़ से पीडित परिवारों के विस्थापन एवं मुआबजा भुगतान न किये जाने का विरोध।
21. ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना से पीडित कास्तकारों के उचित मुआबजा भुगतान एवं रोजगार न दिये जाने का विरोध।
22. दुर्घटनाग्रस्त मृतकों के परिवारों एवं घायलों को समान मुआबजा न मिलने का विरोध।
23. औद्योगिक इकाइयों के बन्द होने से बेरोजगार श्रमिकों को इंसाफ न मिलने का विरोध।
24. कानून व्यवस्था, चोरी, डकैती, अपहरण, बलात्कार की घटनाओ में वृद्धि होने का विरोध।
25. कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पूरा न करने के संदर्भ में विरोध।
26. आगामी 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिए स्वीकृत बजट में केन्द्र सरकार द्वारा कटौती एवं हरिद्वार तथा देवप्रयाग कुम्भ क्षेत्र का मास्टर प्लान न बनाये जाने का विरोध।
27. पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को वीरगति प्राप्त होनेे पर शहीद का दर्जा न दिये जाने का विरोध।
28. बढ़ती मंहगाई पर अंकुश न लगाये जाने का विरोध।




उपरोक्त बिन्दुओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पहले द्वारा-


1. प्रथम चरण में दिनांक 5 फरवरी 2020 से 10 फरवरी 2020 तक दिल्ली में प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्रियों को ज्ञापन प्रेषित करेगी।  
2. दूसरे चरण में 15 फरवरी 2020 को रामपुर तिराहा शहीद स्थल से 28 फरवरी, 2020 तक पूरे प्रदेश के 13 जनपदों के इंसाफ के देवताओं के मन्दिरों में देव याचना यात्रा। जिसका समापन 28 फरवरी को शहीद स्थल खटीमा में किया जायेगा।
3. यदि इन बिन्दुओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो तीसरे चरण में बजट सत्र में विधानसभा में तालाबन्दी की जायेगी।
4. इसके बाद चैथे चरण में उत्तराखण्ड सचिवालय में तालाबन्दी।
5. पांचवे चरण में 15 अगस्त 2020 से ‘‘जवाब दो सरकार’’ पद यात्रा की जायेगी, जो पिथौरागढ़ के नारायण आश्रम से प्रारम्भ होकर 13 जनपदों का भ्रमण करते हुए गंगोत्री में समापन किया जायेगा।


मंत्री प्रसाद नैथानी
पूर्व मंत्री

दूसरे चरण की देव याचना यात्रा
15 फरवरी, 2020  


1000 बजे रामपुर तिराहा शहीद स्थल से प्रारम्भ होकर -नारसन- शक्तिमठ, पिरान कलियर- दक्षप्रजापति आश्रम हरिकी पैडी। रात्रि विश्राम हरिद्वार


16 फरवरी, 2020  
0900 बजे प्रस्थान हरिद्वार से कालू सिद्ध के लिए
1000 बजे आगमन कालू सिद्ध
1200 बजे आगमन लक्ष्मण सिद्ध
1300 बजे आगमन देहरादून में टपकेश्वर महादेव
1500 बजे आगमन हरबर्टपुर रेणुका मन्दिर
1600 बजे आगमन कालसी स्थित काली मन्दिर
1800 बजे आगमन विकासनगर शिवशक्ति मन्दिर  रात्रि विश्राम विकासनगर


17 फरवरी, 2020  
0900 बजे प्रस्थान विकासनगर से लक्स्यार महासूदेवता मन्दिर
1030 बजे आगमन महासूदेवता मन्दिर लक्स्यार
1400 बजे आगमन शिव मन्दिर बडकोट उत्तरकाशी
1600 बजे आगमन कचडू देवता मन्दिर
1700 बजे आगमन काशीविश्वनाथ मन्दिर उत्तरकाशी रात्रि विश्राम उत्तरकाशी
18 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान उत्तरकाशी से प्रतापनगर के लिए
1000 बजे आगमन बागी भैरवनाथ मन्दिर प्रतापनगर
1200 बजे आगमन स्यालकी नरसिंह मन्दिर भदूरा
1500 बजे आगमन ओणेश्वर महादेव मन्दिर प्रतापनगर रात्रि विश्राम रजाखेत


19 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान रजाखेत से देवलसारी
1000 बजे आगमन शिवालय देवलसारी
1200 बजे आगमन कोठी कालिंका खास पट्टी
1600 बजे आगमन खोला खेत्रपाल कडाकोट
1800 बजे आगमन कमलेश्वर मन्दिर श्रीनगर  रात्रि विश्राम श्रीनगर



20 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान श्रीनगर से बडियारगढ के लिए
1000 बजे आगमन धदी घण्डियाल बडियारगढ
1100 बजे आगमन घण्टाकर्ण मन्दिर लोस्तू
1500 बजे आगमन मठियाना माई मन्दिर भरदार
1700 बजे आगमन सूर्यप्रयाग तिलवाडा   रात्रि विश्राम रूद्रप्रयाग


21 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान रूद्रप्रयाग से गोचर के लिए
0900 बजे आगमन गोचर कालीमन्दिर
1200 बजे आगमन ग्राम कौब नमणू भैरवनाथ मन्दिर नारायणबगड
1400 बजे आगमन गिरजा भवानी मन्दिर
1700 बजे आगमन बिरही गौणागांव भैरवनाथ मन्दिर चमोली
रात्रि विश्राम थराली


22 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान थराली से लौहजन नन्दा देवी मन्दिर चैरी
1000 बजे आगमन लौहजन नन्दा देवी मन्दिर चैरी
1200 बजे आगमन वाणगांव लाटू देवता मन्दिर
1600 बजे आगमन ग्वालदम शक्ति माई मन्दिर
1700 बजे आगमन कोटभ्रामरी मन्दिर रात्रि विश्राम कोटभ्रामरी


23 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान कोटभ्रामरी से बागेश्वर
1000 बजे आगमन बागनाथ मन्दिर बागेश्वर
1300 बजे आगमन कोडगाडी मन्दिर पिथौरागढ़ रात्रि विश्राम पिथौरागढ़


24 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान पिथौरागढ़ से चम्पावत के लिए
1300 बजे आगमन गोलज्यू मन्दिर चम्पावत रात्रि विश्राम गोलज्यू मन्दिर


25 फरवरी, 2020  
0800 बजे प्रस्थान गोलज्यू मन्दिर मां बरही धाम के लिए
1130 बजे आगमन मां बरहीधाम मन्दिर
1400 बजे आगमन जागेश्वरधाम
1600 बजे आगमन चितई गोलज्यू मन्दिर अल्मोड़ा
1800 बजे आगमन मां नन्दाधाम अल्मोड़ा   रात्रि विश्राम मां नन्दाधाम


26 फरवरी, 2020  
0900 बजे प्रस्थान मां नन्दाधाम अल्मोड़ा से भवाली मन्दिर भवाली
1100 बजे आगमन भवाली मन्दिर भवाली
1200 बजे आगमन गोलज्यू मन्दिर घोडाखाल
1600 बजे आगमन हल्द्वानी शक्ति मन्दिर रात्रि विश्राम हल्द्वानी


27 फरवरी, 2020  
0900 बजे प्रस्थान नानकमत्ता गुरूद्वारा
रात्रि विश्राम नानकमत्ता
28 फरवरी, 2020  
0900 बजे प्रस्थान नानकमत्ता से शहीद स्थल खटीमा के लिए
1100 बजे आगमन खटीमा शहीद स्थल
एवं देव याचना यात्रा का समापन