मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सगे मौसा जी राजेंद्र सिंह बिष्ट को हाई ब्लड प्रेशर व शुगर के चलते सहारनपुर के सरकारी अस्पताल बाजोरिया दास में ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सगे मौसा जी राजेंद्र सिंह बिष्ट को हाई ब्लड प्रेशर व शुगर के चलते सहारनपुर के सरकारी अस्पताल बाजोरिया दास में आईसीयू में भर्ती कराया गया जिन्हें लगभग 20 मिनट हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई भी डॉक्टर वहां नहीं पहुंचा है
राजेंद्र सिंह के सुपुत्र कविंद्र बिष्ट ने बताया की सरकारी अस्पताल की ट्रीटमेंट प्रक्रिया बिल्कुल फेल हो चुकी है आधे घंटे से हमारे पिताजी राजेंद्र सिंह बिष्ट आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन नर्स को छोड़कर कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है किसी से बात करते हैं तो कोई माकूल जवाब भी नहीं दे रहा है सरकारी अस्पताल की हालत बहुत ही खराब है
अगर मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों का भी ट्रीटमेंट समय से नहीं हो पा रहा है तो आप समझिए की आम जनता का क्या हाल होगा किस तरह से ट्रीटमेंट दे रहे होंगे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर