Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

सिख धर्म के लोगों ने निकाली शोभा यात्रा, व्यापार मंडल ने किया जगह-जगह स्वागत

.. बिहारीगढ़ (सहारनपुर) गुरु तेग बहादुर सिंह सभा गुरुद्वारा बिहारीगढ़ की ओर से गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर आज कस्बा बिहारीगढ़ में भव्य श...

..


बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
गुरु तेग बहादुर सिंह सभा गुरुद्वारा बिहारीगढ़ की ओर से गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर आज कस्बा बिहारीगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सिख धर्म के लोगों सहित सर्व समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा संगत में शामिल श्रद्धालुओं को व्यापारियों ने स्टाल लगाकर जगह-जगह फल और मिठाई का प्रसाद बाटा।
पिछले करीब 10 दिनों से गुरुद्वारा सिंह सभा बिहारीगढ़ की ओर से आस-पास के गांवों में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी आज सिखों के 10 वे धर्मगुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिन पर पंज प्यारो की आगुवाई मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी तादाद में हिन्दू महिलाओं सहित पुरूषों ने बढ चढकर हिस्सा लिया, बैंड बाजों के साथ संगत ने गुरबाणी के धुन पर थिरक रही थी बुग्गावाला रोड से शुरू होकर शोभायात्रा दामोदराबाद मोड़ तक पहुंची, इस दौरान जगह-जगह कस्बे के व्यापारियों ने शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा स्टाल लगाकर फल और मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया, गुरुद्वारा पौंटा साहिब से गतका पार्टी भी बुलाई गई थी पार्टी में शामिल युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरत-अंगेज करतब दिखाते हुए भीड़ को आश्चर्यचकित कर दिया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार पंजाब सिंह रठौर, सरदार बहादुर सिंह, स० अमरीक सिंह, रामसिंह सैनी, गुरुदयाल सिंह, अरविंद सिंह, डॉक्टर धनपत सिंह, जगत सिंह सिद्धू, सरदार कमल सिंह, स. रमेश सिंह, डा. जसवंतसिंह चौहान व्यापार मंडल के अनवेश काम्बोज, सोनू राठौर, लवली आहुजा, राजकुमार बत्रा, नमन खुराना, अरविंद काम्बोज, विनोद गुप्ता आदि काफी संख्या में लोग शामिल हुए, शोभायात्रा वापिसी लौट कर गुरुद्वारा परिसर में सम्पन्न हुई, यहां पहुंची साद संगत ने गुरु का अटूट लंगर (प्रसाद) ग्रहण किया, तथा सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी।