Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू के नेतृत्व में नगर में पैदल रैली निकली

यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू के नेतृत्व में नगर में पैदल रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। यहां शहीद स्मारक...

यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू के नेतृत्व में नगर में पैदल रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। यहां शहीद स्मारक से चले यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वापस शहीद स्मारक पर पहुंचे जहां महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया। यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार ने जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है मोदी सरकार ने चुनावों में वादा किया था कि देश में हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी मगर यह धरातल पर आज तक नहीं हो पाया है। आज बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और युवाओं का विरोध जायज है। वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध नहीं कराने के विरोध स्वरूप यहां रैली का आयोजन किया गया है और वर्तमान समय में आज का युवा बेरोजगार है सरकार ने वादा किया था कि दो करोड़ रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे मगर यह कार्य भी नहीं हुआ ऐसे में सभी यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं।