Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

06 गौवंशीय पशुओं व दो चाकूओं के साथ दो गौ तस्कर गिरफ्तार*

पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून* के निर्देशन में जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने संबंधी प्राप्त निर्...

पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून* के निर्देशन में जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने संबंधी प्राप्त निर्देशों के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण* महोदय व *क्षेत्राधिकारी विकासनगर*  महोदय  के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा  चौकी प्रभारी कुल्हाल को  गौ तस्करी  में संलिप्त  व्यक्तियों को चिन्हित कर  उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए थे जिसके क्रम में  दिनांक  07-02-2020 को  *चौकी प्रभारी कुल्हाल उप निरीक्षक प्रमोद कुमार* द्वारा  प्रभावी पतारसी सुराग रसी  व मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दो गौ तस्करों को एक-एक चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई एवम गौकशी के प्रयोजन से ले जाये जा रहे 06 गोवंशीय पशुओं को  बचाया गया। जबकि अंधेरे व नदी का फायदा उठा कर तीन गौ तस्कर भागने में सफल रहे। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त गणों द्वारा हिमांचल प्रदेश से आवारा पशुओं की चोरी कर रात्रि में उन्हें यमुना नदी पार कर जंगल के रास्ते बेहट सहारनपुर क्षेत्र में ले जा कर उन्हें काट कर उनके मांस से मोटा मुनाफा कमाने की बात बताई गई है। फरार तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई है जिस पर निकट भविष्य में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी 
             अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना विकासनगर पर *उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 एवम आयुध अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त गणों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा