Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

2022 मे उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल:- बंशीधर भगत

उत्तराखंड राज्य की 72 विधानसभाओं के दौरे पर आज विकासनगर  विधानसभा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत का आज विकासनगर  विधानसभा के वि...


उत्तराखंड राज्य की 72 विधानसभाओं के दौरे पर आज विकासनगर  विधानसभा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत का आज विकासनगर  विधानसभा के विकासनगर  मंडल टाउन हाल विकासनगर मे एक जन सभा को सम्भौधित किया वही भाजपा कार्यकर्ताओ  ने जगह-जगह फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया कार्यकर्ताओं के सम्मेलन मे  विकासखंड विकासनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहां की  2022 में उत्तराखंड में भाजपा फिर बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी वही चकराता विधानसभा 20 वर्षों से कांग्रेस के खाते में रही है इस विधानसभा को लेकर जब  मीडिया  ने सवाल पूछा तो उनका कहना था कि 2022 में चकराता विधानसभा में शत प्रतिशत भाजपा अपना परचम लहराएगी वही  कार्यकर्ताओं से दिल जान से चकराता विधानसभा में एकजुट होकर पार्टी के प्रति और वर्तमान सरकार द्वारा जनहित के कार्यों को घर-घर जाकर लोगों को समझाएं उनकी समस्याओं को सुनने  और समस्या को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियो से लोगों को अवगत कराएं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह जनता को जातिवाद जैसे मुद्दों का सहारा ले रही है लेकिन उत्तराखंड की जनता सब जानती है और इसका जवाब कांग्रेस को उत्तराखंड की जनता 2022 में देगी वही इस मौके पर छेत्रीय विधायक मुनना सिंघ चौहान पूर्व विधायक कुलदीप पराशर व सेकंडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे