Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का किया गया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने बंशीधर भगत के लालकुआं आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार...

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने बंशीधर भगत के लालकुआं आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया यहां पुराने बुध बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन को सुना। यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में 57 सीटों से बढ़कर 60 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में डलवाएंगे उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट है और एकजुट होकर ही पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार के मामले पर उन्होंने कहा कि उनकी स्वयं व्यक्तिगत भावनाएं हैं कि मंत्रिमंडल के पदों को भर देना चाहिए और इसके लिए वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे