Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

भाजपा ने की रानीपोखरी मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा

- 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार मंडल कार्यकारिणी में विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है, मुख्यमंत्री क...

- 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार मंडल कार्यकारिणी में विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार मंडल बनाये गए हैं, जिनमे नगर मण्डल डोईवाला, माजरी ग्रांट, रानीपखरी व बालावाला मंडल शामिल है। जिनमे लगातार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है, ओर आज रानीपोखरी मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे, राजेंद्र मनवाल को मंडल अध्यक्ष सहित 52 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, 


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ जनता के बीच जायेगी, ओर प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगा। इसी को लेकर आज रानीपोखरी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर 52 कार्यकर्ताओं को पार्टी में जिम्मेदारी सौंपी है।