Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने किया वार्षिक निरक्षण

 पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 22.01.2020  पत्रांक ST- SSP-18/2020 के माध्यम से जनपद के विभिन्न थानों का वार्...

 पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 22.01.2020  पत्रांक ST- SSP-18/2020 के माध्यम से जनपद के विभिन्न थानों का वार्षिक निरीक्षण किए जाने हेतु आदेश पारित किए। जिसके क्रम में आज दिनांक 10.02.20 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ एसएसपी महोदय द्वारा थाना प्रेम नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सलामी गार्द को उच्च कोटि सलामी दिए जाने की सराहना की। थाना हाजा के अभिलेखों व शस्त्रों के रखरखाव का भौतिक निरीक्षण किया  गया  तो अभिलेखों में अंकित प्रविष्टियां  संतोषजनक पाई गई। अस्लाहों के संबंध में महोदय द्वारा निर्देशित किया कि शस्त्र के संबंध में सभी कर्म0गणों व अधि0गणों को अच्छी जानकारी होनी चाहिए  साथ ही महोदय द्वारा थाना कार्यालय में कार्यलेख ड्यूटी में नियुक्त कर्म0गणों को निर्देशित किया कि थाने के अभिलेखों में प्रविष्टियां समय पर इंद्राज करें तथा अभिलेखों का रखरखाव उच्च कोटि का बनाए रखें। थाना हाजा अभिलेखों का रखरखाव तथा उनमें अंकित प्रविष्टियां संतोषजनक पाई गई।  थाने पर लंबित अभियोगों के संबंध में सही कार्यवाही कर समय से निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया। तदोपरांत महोदय द्वारा थाना हाजा का भ्रमण किया गया साफ-सफाई संतोषजनक पाई सीसीटीएनएस में की प्रविष्टियां सही पाई गई व हिदायत दी कि पोर्टलों के माध्यम से थाने पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।
           महोदय द्वारा थाना हाजा माल ग्रह का निरीक्षण किया माल की अधिकता व साफ-सफाई के संबंध में उचित दिशा निर्देश जारी किए गए। लंबित मामलों के संबंध में टीम बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कार्यवाही अमल में लाई जाने के निर्देश दिए गए साथ ही सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में पूछा गया और बताया गया कि रात्रि ड्यूटी में किसी भी कर्म0गण व अधि0गण के द्वारा लापरवाही न बरती जाए।