Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

एग्जिट पोल में दिल्ली में केजरीवाल की फिर वापसी, भाजपा रह गई दूर पिछली बार की तुलना में आप की सीटों में कमी आई 

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही सामने आए एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमा...

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही सामने आए एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटों में जरूर कमी हो सकती है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में 'आप' ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार उसे 44 से 57 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि बहुमत के लिए 36 सीटों की ही जरूरत है। दिल्ली के चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री उतर आए थे। इसका फायदा इस बार भाजपा को होता दिख रहा है। पिछली बार तीन सीटों तक सिमटने वाली भाजपा को इस बार 26 सीटें तक मिलने का अनुमान है। कांग्रेस की स्थिति में हालांकि इस बार भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उन्हें बमुश्किल एक सीट मिल जाए तो गनीमत होगी। 
 
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
न्यूज एक्स-नेता


आप- 53-57 सीटें
भाजपा- 11-17 सीटें
कांग्रेस- 0-2 सीटें


टाइम्स नाउ-Ipsos


आप- 44 सीटें
भाजपा- 26 सीटें
कांग्रेस- 0


टीवी 9-भारतवर्ष-Cicero
आप- 54 सीटें
भाजपा-15 सीटें
कांग्रेस- 01


रिपब्लिक टीवी-जन की बात


आप- 48-61 सीटें
भाजपा-09-21 सीटें
कांग्रेस- 0-1


इंडिया टीवी


आप- 44 सीटें
भाजपा-26 सीटें
कांग्रेस- 0