Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

पंतनगर किसान मेला में होंगे किसानों हेतु विषेष आकर्षण

 पंतनगर विष्वविद्यालय में 03 से 06 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्व किसान मेले में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हों...

 पंतनगर विष्वविद्यालय में 03 से 06 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्व किसान मेले में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। निदेषक संचार एवं समन्वयक किसान मेला, डा. एस.के. बंसल, ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 03-04 मार्च 2020 को फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थाें की प्रदर्षनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसी दिन अपरान्ह् 2ः00 बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म, नगला, पर संकर बछियों की नीलामी तथा 05 मार्च 2020 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के परिसर में पशु प्रदर्षनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। कृषकों हेतु मेले के प्रथम तीन दिन अपरान्ह् 2ः30 से 3ः30 बजे तक विषेष व्याख्यान माला का गांधी हाल में आयोजन किया जायेगा, जिसमें विषेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया जायेगा। तीनों दिन अपरान्ह् 3ः30 से 6ः30 बजे तक गांधी हाल में ही किसान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें किसान अपनी समस्याओं से सम्बन्धित प्रष्नों का त्वरित समाधान सीधे वैज्ञानिकों से पा सकेंगे। कृषकों के मनोरंजन हेतु प्रथम तीन दिन गाँधी हाल में सायं 7ः00 से 8ः30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। मेले के अंतिम दिन, यानि 06 मार्च 2020 को, समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का गांधी हाल में अपराह्न 3ः00 बजे से आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को उनके प्रदर्षन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।