Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा पहाड़ी खाना

मित्र पुलिस के जवानों में जोश भरने के लिए डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं।   इसके तहत प्रदेश के सभी थानों के भोजन...


मित्र पुलिस के जवानों में जोश भरने के लिए डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं।  इसके तहत प्रदेश के सभी थानों के भोजनालय में अब पुलिस के जवानों को उत्तराखंडी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य जवानों को पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के साथ ही उन्हें राज्य के पारंपरिक व्यजनों की पहचान कराना भी है।


भोजनालय का जो मेन्यू तय किया गया है, उसके हिसाब से जवानों को गहथ (कुलथ), तोर, उड़द व भट की दालों के साथ ही चैंसू, काफली, काले भट की चुड़काणी, आलू व मूला का थिंच्वाणी, तिल की चटनी, लिंगुड़े की सब्जी, झंगोरे की खीर व मंडुवे की रोटी परोसी जाएगी