Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

तीन मई तक बढ़ा लॉक डाउन सात बातों का रखे ध्यान --------–प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर च...

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने, समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया। भारत ने होलिस्टिक अप्रोच न अपनाई होती, इंटिग्रेडिड अप्रोच न अपनाई होती, तेज फैसले न लिए होते तो आज भारत की स्थिति कुछ और होती। लेकिन बीते दिनों के अनुभवों से ये साफ है कि हमने जो रास्ता चुना है, वो सही है। लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत प्रशंसनीय है। आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी। लेकिन आप देश की खातिर, एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। हमारे संविधान में जिस वी द पीपुल ऑफ इंडिया की शक्ति की बात कही गई है, वो यही तो है। बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर, हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन, ये संकल्प, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर हैं। मैं सभी देशवासियों की तरफ से बाबा साहब को नमन करता हूं। साथियों ये देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग त्योहारों का समय है। भारत उत्सवों से भरा रहता है, उत्सवों से खिला-खिला रहता है। ये कई राज्यों में नए साल का भी समय है। प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा से पहले ही देश के 11 राज्यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ चुका है। ये राज्य हैं- दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, मिजोरम। इटली में 3, फ्रांस में 11 मई तक लॉकडाउन बढ़ा। ब्रिटेन में 20 अप्रैल को खत्म हो रहा है, लेकिन यह मई तक बढ़ सकता है। स्पेन, जर्मनी और रूस भी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। राज्यों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि मजदूरों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों में जाने के लिए पास जारी करें। आटा, दाल, खाद्य तेलों की छोटी इकाइयां पूरी तरह खोली जाएंगी। वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज खोलने की भी योजना है। ये खुलने के बाद ई-कॉमर्स के जरिये डिलीवरी का रास्ता भी साफ हो जाएगा।