Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

विधानसभा चकराता में बीजेपी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष *श्री प्रीतम सिंह* जी ने आज विधानसभा चकराता के त्यूणी में स्थानीय नेतागणों व कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करते हुए...


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष *श्री प्रीतम सिंह* जी ने आज विधानसभा चकराता के त्यूणी में स्थानीय नेतागणों व कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करते हुए कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण स्थानीय स्तर पर आ रही परेशानियों व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते हुए उन्हें मॉस्क, सेनेटाइजर व अन्य सामग्री वितरित की।


कार्यकर्ता बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में चकराता विधानसभा क्षेत्र के भाटगढ़ से *क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री रमेश सिंह* ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपने सभी समर्थकों के साथ *भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर* कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह, युवा नेता अभिषेक सिंह, एनडी पंवार, राजवीर सिंह राणा, आदित्य सिंह पंवार, बलबीर सिंह चौहान आदि वरिष्ठ जन मौजूद रहे।