Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

देहरादून में चलेगा डेंगू भगाओ महाअभियान 

  देहरादून शहर में नगर निगम बृहस्पतिवार से डेंगू की रोकथाम को लेकर महाअभियान चलाने जा रहा है। निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू रोक...

 


देहरादून शहर में नगर निगम बृहस्पतिवार से डेंगू की रोकथाम को लेकर महाअभियान चलाने जा रहा है। निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू रोकथाम के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही किसी भी घर में अगर ऐसा पानी जमा होगा जहां पर डेंगू का मच्छर पनप सकता है तो ऐसे में कर्रवाई भी की जाएगी, निगम ऐसे घरों के मालिकों पर 5 सौ से 5 हज़ार तक चालान की कर्रवाई भी करेगा।

बता दे कि पिछले वर्ष देहरादून में डेंगू ने अपना कहर बरपाया था लेकिन इस बार चुनौतियां इस वजह से भी ज्यादा बढ़ जाती हैं क्योंकि एक ओर कोरोना का कहर है और दूसरी ओर डेंगू का सीज़न शुरू हो चुका है,, हालांकि नगर निगम का दावा है की इस बार शहर भर में पहले से ही फॉगिंग शुरू करा दी गई है साथ ही घर-घर जाकर ये भी देखा जायेगा की कहीं पानी इकठ्ठा तो नहीं हो रहा है ताकि किसी एक की चूक से पूरे शहर में डेंगू ना फैले।