Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेसी हर कुर्बानी के लिए तैयार-प्रीतम सिंह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वाहन पर आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वाहन पर आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का हुजूम सड़कों पर काले छाते लेकर  उतर गया । देश में लगातार गैर बीजेपी सरकारों को गिराने का जो सिलसिला चल रहा है उसको कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताते हुए आज देश भर में राजधानियों में राजभवन पर प्रदर्शन का आह्वाहन किया था। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज राजधानी देहरादून में राजभवन घेराव का आह्वाहन किया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में देहरादून शहर पर्वादून व पछवादून से पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड पर एकत्रित हो गए थे । साड़े ग्यारह बजे प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार व बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट भ्रष्ट करने चुनी हुई सरकारों को गिराने, विधायकों की खरीद फरोख्त करने जैसे अनैतिक व लोकतंत्र विरोधी काम मोदी सरकार के संरक्षण में खुले आम बेशर्मी से हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि गोवा अरुणाचल कर्नाटका से ले कर मध्यप्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकारें न बनने देने व बनी हुई सरकारों को खरीद फरोख्त कर गिरने व फिर वहां बीजेपी सरकारें बनाने का काम किया गया वो सीधा सीधा लोकतंत्र की आत्मा पर चोट करने के समान है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी ने पूरी ताकत लगाई हुई है अशोक गहलोत की सरकार गिरने के लिए और उसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि कांग्रेस के नाराज़ विद्यायकों की आवभगत हरियाणा में खट्टर सरकार कर रही है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा सत्र बुलाने के आग्रह पर राज्यपाल केंद्र सरकार के दबाव में निर्णय नहीं कर रहे हैं जो सीधे सीधे संवैधानिक मर्यादाओं का उलंघन है। 
उन्होंने कहा कि अब देश में कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा और सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र की रक्षा करेगा।  उन्होंने उत्तराखंड के कांग्रेज़ कार्यकर्ताओं से लंबी लड़ाई के लिए कमर कसने के आह्वान किया।
इसके बाद श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में काला छाता जिसमें लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ का स्टीकर लगा था हाथों में लिए राजपुर रोड बहल चौक दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला में कैंट रोड पर राजभवन की ओर बड़े , हाथीबड़कला पुलिस चौकी के सामने पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगा कर कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस ने रोक तो पुलिस व युवा कार्यकर्ताओं में कुछ देर धक्का मुक्की हुई । श्री प्रीतम सिंह के कहने पर सभी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के सामने धरने पर बैठ गए जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व सभी कार्यकर्ताओं को सफल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि 2016 में उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार गिराने के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी उसी तरह आज देश भर में बीजेपी द्वारा अलग अलग राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गिराने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी संघर्ष कर रहे है। सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्य भर का कांग्रेसी जहां एक ओर कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगा है वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों की वृद्धि के अलावा अन्य जनसरोकारों के मुद्दों सरकार के खिलाफ पर संघर्ष कर रहै हैं। सभा को पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट,श्री मनीष खंडूरी, पूर्व विधायक श्री राजकुमार ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में महामंत्री संगठन विजय सारस्वत , प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , महामंत्री राजेन्द्र शाह,महामंत्री गोदावरी थापली,महामंत्री पीके अग्रवाल,महामंत्री ताहिर अली,निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी,प्रदेश सचिव मंजू तोमर,प्रदेश सचिव परिणीता बडूनि, जिला परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला पछवादून अध्यक्ष, संजय किशोर,महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा .......शामिल थे।