Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

वी0पी0 इंडस्ट्रीस व नगर निगम ने की नई पहल , नगर निगम में लगायी गयी मास्क मशीन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों और नगर निगम में मिले कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निगम ने नई पहल शुरू की है।जिसके तहत नगर निगम में मास्क म...

कोविड-19 के बढ़ते मामलों और नगर निगम में मिले कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निगम ने नई पहल शुरू की है।जिसके तहत नगर निगम में मास्क मशीन लगाई गई है,अब अगर कोई नगर निगम में कोई भी आम जनता बिना मास्क के आता है तो वह इस मास्क मशीन के जरिए ₹5 का सिक्का डालकर मास्क प्राप्त कर सकता है।साथ ही नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम परिसर में आवश्यक जगहों पर यह मास्क मशीन लगाई जाएगी।इसके अलावा 1 हफ्ते तक इसका ट्रायल किया जाएगा और अगर ट्रायल सफल हो जाता है तो शहर में बने सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय के पास मास्क मशीन लगाई जाएगी जिससे आम जनता ₹5 के सिक्के से इस मशीन से मास्क प्राप्त कर सकेंगे
वही  वी0पी0 इंडस्ट्रीस द्वारा उपलब्ध करायी गयी फेस मास्क वैण्डिंग मषीन का उद्घाटन नगर आयुक्त द्वारा किया गया कम्पनी के मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया की इस मशीन की शुरुवात नगर निगम से की गयी है हमारा एक ही उद्देश्य है की इस मशीन के द्वारा आमजन तक मास्क सस्ते दामों में पहुंच सके और मास्क की कहि भी कालाबाजारी न हो सके