Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

पचास से अधिक लोगो को दिलाई विधायक गणेश जोशी ने बीजेपी की सदस्यता

देहरादून के वार्ड 12 किशन नगर में पार्षद नन्दनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 50 ...

देहरादून के वार्ड 12 किशन नगर में पार्षद नन्दनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी उपस्थित रहे। 
         भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पर्व के तहत सदस्यता अभियान कार्यक्रम को 20 अगस्त तक बढ़ाये जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता अत्यधिक सक्रिय हो गये हैं। बुधवार को किशन नगर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। विधायक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित एवं जनहित के कार्यो तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर देश का हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसके पास अपने ग्यारह करोड़ से अधिक सदस्य हैं। 
           इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद नन्दनी शर्मा, सदस्यता प्रमुख एमपी सिंह, राकेश जोशी, अंकित जोशी, रईश, संदीप बिट्टू, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।देहरादून के वार्ड 12 किशन नगर में पार्षद नन्दनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी उपस्थित रहे। 
         भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पर्व के तहत सदस्यता अभियान कार्यक्रम को 20 अगस्त तक बढ़ाये जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता अत्यधिक सक्रिय हो गये हैं। बुधवार को किशन नगर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। विधायक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित एवं जनहित के कार्यो तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर देश का हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसके पास अपने ग्यारह करोड़ से अधिक सदस्य हैं। 
           इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद नन्दनी शर्मा, सदस्यता प्रमुख एमपी सिंह, राकेश जोशी, अंकित जोशी, रईश, संदीप बिट्टू, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे