Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

राजीव गांधी की 75 वी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस ने निकाली सदभावना यात्रा@ राजीव गांधी ना होतेे तो 21वीं सदी में भारत कई और खड़ा होता प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

रिपोट देवेश सागर -देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांघी की 75 वी जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा सद्भावना यात्रा निकाली जा रह...


रिपोट देवेश सागर


-देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांघी की 75 वी जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है हरिद्वार में भी देवपुरा चौक से लेकर जयाराम आश्रम तक सदभावना यात्रा निकाली गई जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पूर्व स्वास्थय मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस द्वारा इस सद्भावना यात्रा को निकालने का उद्देश्य था कि राजीव गांधी द्वारा देश हित में किए गए हैं कार्यो को जन-जन तक पहुंचाया जाए इस यात्रा में पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

 

--सद्भावना यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज एक्ट, संचार क्रांति जैसे तमाम बड़ी उपलब्धियो को गिनवाया इस सद्भावना यात्रा की अगुवाई कर रहे उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि 21वीं सदी की भारत की नीव रखने का किसी ने काम किया था तो वह राजीव गांधी ने किया था आज के वक्त में संचार क्रांति जिस मुकाम पर खड़ी है इसका पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है उन्होंने संचार व्यवस्था पंचायती राज व्यवस्था जैसे कई महान कार्य किये साथ ही महिलाओं अनुसूचित जातियों पिछड़ी जातियों के लिए नगर निकाय और पंचायतों में आरक्षण देने का कार्य किया है 18 साल के नौजवान को देश से जोड़ने के लिए वोट का अधिकार दिया ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को देश ही नहीं दुनिया में लोग याद करते हैं में उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस सद्भावना यात्रा में भाग लिया है

 

 

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मौजूदा समय मे देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए वर्तमान केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है प्रीतम सिंह ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि देश की सत्ता ऐसे हाथो में है जो नारे देकर सत्ता हासिल करने का काम करते है जो संप्रदायिक सौहार्द को खत्म कर कर सत्ता हासिल करते हैं उन्होंने सत्ता तो हासिल कर ली है  मगर जो देश की स्थिति है वह सभी के सामने हैं प्रीतम सिंह बेरोजगारी रियल स्टेट ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आई गिरावट के लिए भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया है

 

 

कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी के 75 वी जयंती पर निकाली गई सद्भावना यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता पहुंचे मगर इस सद्भावना यात्रा में हरीश रावत गुट के लोगों ने किरारा किया और इस सद्भावना यात्रा में भाग नहीं लिया मगर उत्तराखंड में अपनी खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस इस सद्भावना यात्रा से काफी उम्मीदें लगा रही है क्योंकि इस वक्त कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और जनता के बीच जाने के लिए उनको ऐसी कई और यात्राएं करनी पड़ेगी और साथ ही जनता का विश्वास भी जीतना पड़ेगा तभी आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को टक्कर दे सकती है मगर जिस तरह से कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है उससे लगता नहीं है कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर बीजेपी का सामना कर पाएगी