Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

विधायक गणेश जोशी को राखी बांधने आ रही महिलाओं की बस हुई दुर्घटना ग्रस्त

रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाओं को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें 19 महिलाओं को चोटें आयी। विधायक गणेश जोशी क...

रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाओं को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें 19 महिलाओं को चोटें आयी। विधायक गणेश जोशी को सूचना प्राप्त होते ही वह दुर्घटना स्थल पर पहुॅचे, उन्होनें सभी चोटिल महिलाओं को उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल भेजा। जहां पर डाक्टरों ने 15 महिलाओ का जॉच एवं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया किन्तु 2 महिलाओं एवं 2 बच्चों को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। विधायक गणेश जोशी  घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुॅचे। उन्होनें दूरभाष पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वार्ता की और उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने हर प्रकार के सहयोग हेतु आश्वस्त किया।