Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

देहरादून के हिमालय गार्डन में आयोजित हुआ रक्षाबंधन समारोह ‘‘ ‘‘कार्यक्रम में सात हजार से अधिक महिलाऐं रही उपस्थित ‘‘ ‘‘मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत‘‘

 रक्षा के पवित्र सूत्र राखी के आने से पूर्व देहरादून के जाखन स्थित हिमालय गार्डन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की बहन...


 रक्षा के पवित्र सूत्र राखी के आने से पूर्व देहरादून के जाखन स्थित हिमालय गार्डन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को सार्वजनिक तौर पर मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सात हजार से अधिक महिलाओं ने विधायक गणेश जोशी की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विधायक जोशी को राखी बांधी।
          रक्षाबंधन से पूर्व मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं स्थानीय भाजपा परिवार की ओर से आयोजित होने वाला यह सार्वजनिक रक्षाबंधन कार्यक्रम अब एक परम्परा बन चुका है। क्षेत्र की महिलाओं के बीच इस कार्यक्रम की लोकप्रियता इस कदर बढ़ चुकी है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में महिलाएं अपने भाई विधायक गणेश जोशी की कलाईयों पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधने को उमड़ पड़ी। लगभग सात हजार से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। समारोह के दौरान लोक कलाकारों द्वारा कुमांऊनी, गढ़वाली तथा गोर्खाली मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। द्रोणस्थली कन्या गुरुकुल से आयी बहनों ने मंगलाचरणम गीत के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 
          मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय परम्परा में त्यौहारों का विशेष महत्व है और उन त्यौहारों में रक्षाबंधन भाई बहिन के प्रेम की अटूट मिसाल पेश करता है। कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार एवं उसके बाद आने वाला स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष ऐतिहासिक है क्योंकि आजादी के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद के मानसू सत्र के दौरान 32 विधेयक पास हुए। इसके अलावा चन्द्रयान 2 का सफल प्रक्षेपण, तीन तलाक वाले कानून से मुक्ति एवं कश्मीर की सम्पूर्ण आजादी सुनिश्चित करने हेतु अनुच्छेट 370 का विलोपन ऐसे मील के पत्थर हैं जिन्हें इतिहास में लम्बे समय तक याद किया जाऐगा। उन्होनें विधायक गणेश जोशी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए उनको बधाई दी।
             बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में राखी बांधने को उपस्थित हुई बहनों का भावुक हो कर स्वागत करते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि बहनों से रक्षासूत्र बंधवाने का यह सिलसिला मात्र 50 बहनों से शुरु हुआ था। क्षेत्र की बहनों ने जो जिम्मेदारी मेरी कलाईयों पर बांधी थी उसी को दिल से महसूस करके निभाने का प्रयास कर रहा हूं। यह उस राखी के पवित्र बंधन की ही ताकत और आप बहनों एवं क्षेत्रवासियों के स्नेह का परिणाम है कि आपने तीन बार मुझे सेवा का अवसर दिया है। मैंने कोशिश की, कि हमेशा ही अपनी क्षमता से बढ़ कर आपके सुख में, आपकी परेशानियों में, हर समय आपके साथ खड़ा रह पाऊं। शायद उसी का परिणाम है कि आज हजारों की संख्या में बहनें यहां उपस्थित हुई हैं। उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा महिला उद्यमियों के लिए एक लाख रुपये तक का ऋण बेहद कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए।
                भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा यह मसूरी विधानसभा का सौभाग्य है कि वहां गणेश जोशी जैसे जनता के दिलों में रहने वाले विधायक हैं। उन्होंने कहा कि आज मसूरी विधायक गणेश जोशी पूरे प्रदेश में सैन्य हितों की पैरवी करने वाले जनप्रतिनिधि बन गए हैं। 
                  भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने अपने इस अवसर पर हजारों की संख्या में आई बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद नंदनी शर्मा एवं डा0 बबीता सहौत्रा ने संयुक्त रुप से किया। महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष निशा शर्मा ने सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण पढ़ा। 
                  इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के उत्तराखण्ड प्रभारी पदमेन्द्र सिंह बिष्ट, महांमत्री सुरेन्द्र राणा, सिकन्दर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समीर डोभाल, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल, जयपाल भण्डारी, युवा नेता अनुराग सिंह, जोंटी, पार्षद संजय नौटियाल, सतेन्द्र नाथ, पुष्पा बिष्ट, राजीव गुरुंग, दीपक पुण्डीर, अनुज रोहिला, विशाल कुल्हान, मोहित जायसवाल, मोहित अग्रवाल, मंसूर खान सहित भाजपा श्रीदेव सुमन नगर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में माताऐं-बहनें उपस्थित रही।