- भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति कर दी गई है। अजय कुमार के रूप में उत्तराखंड भाजपा को नया मह...
- भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति कर दी गई है। अजय कुमार के रूप में उत्तराखंड भाजपा को नया महामंत्री संगठन मिल गया है । अजय कुमार पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं ये उत्तराखंड में आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं। बता दें कि पूर्व महामंत्री संगठन संजय कुमार पर एक महिला ने मीटू का आरोप लगाया था, जिसके बाद इन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट ने कहा कि नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति से प्रदेश में भजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।