Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा पति ने करायी हत्या

आपको बता दे कि हाल ही में देहरादून के माता मंदिर रोड पर बुटीक संचालिका कामना की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसके पति को घायल कर दिया था जि...

आपको बता दे कि हाल ही में देहरादून के माता मंदिर रोड पर बुटीक संचालिका कामना की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसके पति को घायल कर दिया था जिस का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। देहरादून एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए बताया हैं कि कामना के पति अशोक ने ही फिरौती देकर कामना की हत्या कराई हैं। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक रहा हैं। गौरतलब है  कि सात दिन पहले कामना की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना में कामना के पति को भी गोली लगी थी। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के बाद घायल पति अशोक ने अपने रिश्तेदार रिंकू पर हत्या का आरोप लगाया था। छानबीन में लगी पुलिस को अशोक के बयानों पर शक जाहिर हुआ। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने सारी कहानी बया कर दी। पुलिस ने बताया  कि अशोक ने फिरौती देकर लगभग एक साल पहले  रिंकू की हत्या करा कर शव राजस्थान के चूरू में फैंक दिया  फिर प्लान अनुसार कामना की हत्या कराई और खुद को गोली मार कर  घायल हो गया । अशोक ने हत्या करने के लिए आरोपी को दो लाख की फिरौती दी थी। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी दीपक और गौरव को गिरफ़्तार कर लिया हैं। मास्टरमाइण्ड आरोपी पति का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।