Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती पर कांग्रेस ने निकाली गांधी संदेश यात्रा 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी  अनुग्रह नारा...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी  अनुग्रह नारायण सिंह व सह प्रभारी राजेश धर्माणी के नेतृत्व में राजधानी देहरादून समेत प्रदेश भर में गांधी संदेश यात्रा निकाली। यात्रा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से प्रारंभ हो कर एश्ले हाल होते हुए घण्टाघर से घूम कर गांधी पार्क पहुंची। गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर श्री प्रीतम सिंह,श्री अनुग्रह नारायण सिंह व अन्य नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व तत्पश्चात वहां आयोजित संगीतमय श्रद्धांजलि व सर्वधर्म सभा में शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ हिमांशु दरमोड़ा ने वैष्णव जन को ,रघुपति राघव राजा राम व अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम गा कर सभी को मंत्र मुगध किया। लष्मी नारायण मंदिर के आचार्य पंडित वाचस्पति डिमरी ने स्वस्ति वाचन शहर काजी ने दुआ रेस कोर्स गुरुद्वारे के हेड ग्रंथि परमजीत सिंह ने पवित्र अरदास व ईसाई समुदाय के पादरी अमित सैमुअल ने बाइबिल से प्रार्थना कर देश की तरक्की के लिए व आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि गांधी के शरीर की हत्या हुई लेकिन उनकी विचारधारा की विरासत कांग्रेस और देश के पास है। उन्हीने कहा कि कांग्रेस गांधी की विरासत को पल्लवित पोषित करती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य अहिंसा व सत्याग्रह का जो हथियार दिया है उसकी कोई काट नहीं है। उन्होंने कहा कि आज गांधी की विचारधारा को समाप्त करने की साजिश सत्ता के बल पर हो रहा है लेकिन वो ताकतें स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि गांधी एक दर्शन है जिसे भारत ही नहीं पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे एक पखवाड़े तक गांधी जी की 150 वीं जयंती के कार्यक्रम करेगी।