Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

गणेश जोशी ने मनाया सीएम का जन्मदिवस

  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर आज गढ़ी कैंट के डाकरा क्षेत्र स्तिथ पार्क में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्य...


 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर आज गढ़ी कैंट के डाकरा क्षेत्र स्तिथ पार्क में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी स्वंय कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाने के साथ ही पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। वही स्कूली बच्चों ने भी फूल देकर सीएम को जन्मदिवस विश किया। मुख्यमंत्री रावत ने पार्क में स्तिथ शहीद कमल क्षेत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया साथ ही पार्क में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिवस है और आज कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना भी की है।