Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

कल होगी संविधान बचाओ रैली कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी

आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस की प्रस्तावित भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वर...

आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस की प्रस्तावित भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा की व रैली को सफल व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ नेताओं श्री सूर्यकांत धस्माना, श्री विजय सारस्वत,श्री आयरेन्द्र शर्मा,श्री अजय सिंह,श्रीमति गरिमा दसोनि,श्री राजेश चमोली,श्रीमती परिणीता बडोनी,श्री राजीव महऋषि,श्री महेश जोशी,श्री ब्रह्म दत्त शर्मा,श्री लाल चंद शर्मा,श्री सीता राम नोटियाल ,श्री ललित भद्री श्री अनुज दत्त शर्मा,श्री कुलदीप चौधरी,श्री आदर्श सूद,श्रीमती कमलेश रमन,श्रीमती प्रतिभा सिंह आदि नेताओं ने तैयारियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है व लोगों में रैली में आने का भारी उत्साह है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में पहुंचे इसकी व्यवस्था क्षेत्रीय नेताओं को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से देश व प्रदेश की समस्याओं को प्रमुखता से बैनर होर्डिंग व तख्तियों के माध्यम से प्रदर्शित करना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि रैली में भागीदारी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा होने के आसार हैं इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी व्यवस्था बनाये रखने के लिए होनी चाहिए जिससे रैली बीच में न टूटे। श्री विजय सारस्वत ने कहा कि जिले से बाहर के कार्यकर्ताओं के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है।