Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

नेत्रहीन दिव्यांगों एवं पूर्व सैनिकों के साथ सीएए के समर्थन में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी

रविवार को देहरादून के लोक अधिकार मंच द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित तिरंगा यात्रा में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने वि...

रविवार को देहरादून के लोक अधिकार मंच द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित तिरंगा यात्रा में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं संग रैली में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक जोशी को पूर्व सैनिकों एवं नेत्रहीन दिव्यांगों का भी सहयोग मिला।
        विधायक जोशी ने दावा किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज की। उन्होनें कहा कि कांग्रेस एवं सभी विपक्षी पार्टियां इस कानून से डरी हुई हैं जबकि यह कानून देश के निवास करने वाले किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से सम्बन्धित हैं हीं नहीं। उन्होनें कहा कि भाजपा देशहित के लिए काम करती है और देहरादून के सड़कों पर उमड़ा हुजुम इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
        इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी सहित हजारों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।