Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना बने गरीबो के मशीहा

 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए आज कैंट विधानसभा क्षेत्...

 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांवली,द्रोण पूरी , गांधी ग्राम, प्रेमनगर व श्रीदेव सुमन नगर वार्ड में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हंस फाउंडेशन के सहयोग से गरम कंबल वितरित किये। कैंट क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में प्रातः साड़े ग्यारह बजे से सांय चार बजे तक चले कार्यक्रम में श्री धस्माना ने अपने हाथ से एक एक क्षेत्रवासी को कंबल भेंट किया। इस अवसर पर श्री धस्माना ने क्षेत्र वासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए वर्ष का स्वागत बारिश व बर्फबारी से हुआ है जिसके कारण आज पूरे राज्य में व देहरादून में जबरदस्त ठंड का प्रकोप है जिसे देखते हुए उनके आग्रह पर हंस फाउंडेशन की माता मंगला जी ने  आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए गर्म कंबल का प्रबंध करवाया। श्री धस्माना ने कहा कि हंस फाउंडेशन व उनका देव भूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट मिल कर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त पड़ी हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी बहुत काम होना है जिसे हंस फाउंडेशन और देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट मिल कर करेगा। आज कार्यक्रम में पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद जितेंद्र तनेजा,ब्लॉक अध्यक्ष कांवली अल्ताफ अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष यमुना कालोनी प्रमोद गुप्ता,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पिया थापा, महिला सेवा दल अध्यक्ष सावित्री थापा, हंस फाउंडेशन के श्री योगेश,अनिता दास,बिमलेश,अनुराग गुप्ता, धर्म सोनकर, बुद्धि बलब्भ डबराल, विकास नेगी, आकाश नेगी,कांता क्षेत्री, यूनुस, शाहिद आदि बड़ी संख्या में कैंट क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।