Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

बुलेरो गिरी खाई में दो की मौत एक घायल

थाना कालसी को सूचना मिली कि कालसी से सहिया की तरफ (करीब 10 किमी आगे)  झजरेडा के पास एक वाहन बुलेरो सफेद रंग (A/F) गहरी खाई में  गिर गयी है, ...

थाना कालसी को सूचना मिली कि कालसी से सहिया की तरफ (करीब 10 किमी आगे)  झजरेडा के पास एक वाहन बुलेरो सफेद रंग (A/F) गहरी खाई में  गिर गयी है, जिसमें तीन लोग सवार थे, उक्त वाहन कोरुवा से विकासनगर आ रही थी। सुचना पर थाना कालसी पुलिस  मौके पर पहुची तो वाहन बुलोरो सडक से करीब 150 मी० नीचे खाई में गिरी हुई थी व मौके पर वाहन में सवार लोगो के काफी परिचित लोग भी आ गए थे। मौके पर दुर्घटना के कारण वाहन में सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल था,  जिसे तत्काल लोगो की मदद से खाई से निकाल कर 108 से विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया, वाहन सवार अन्य 02 व्यक्तियों की दुर्घटना  में मृत्यु हो गई थी, दोनों मृतको को भी लोगो की मदद से खाई से निकाल कर 108 से मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


 *नाम पता घायल* 


1- अक्षय पुत्र बहादुर सिह  निवासी कोटी सहिया, उम्र 21 वर्ष।


 *नाम पता मृतक* 


1- प्रदीप पुत्र जगत सिह नि0- कोरुवा, थाना चकराता (वाहन स्वामी) उम्र 24 वर्ष।
2- सुलतान तोमर पुत्र स्व० अजब सिह नि0-  कोटी सहिया,  उम्र 44 वर्ष।