Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

ई रिक्शा के रंग के हिसाब से निर्धारित रूटों पर न चलने पर ठोका जाएगा जुर्माना

नवांगत आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोपरि है,उन्होंने कहा कि अलीगढ नगर निगम ने ...


नवांगत आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोपरि है,उन्होंने कहा कि अलीगढ नगर निगम ने ई-रिक्शा को रंग के हिसाब से अलग-अलग रूट निर्धरित किए हैं। लेकिन यह निर्धारित रूटों की जगह दूसरे रूटों पर चल रहे हैं। इसके साथ ही जिन इलाकों में इन पर प्रतिबंध है, वहां भी उन्हें देखा जा रहा है। ऐसे ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिनमें ई-रिक्शा चालकों पर जुर्माने की भी कार्रवाई होगी। केंद्र सरकार की योजना स्मार्ट सिटी के तहत शहर में विकास कार्य कराएं जाएंगे,जो विकास कार्य पैसों की वजह से धीमी गति से चल रहे हैं, उनके लिए शासन को पत्र लिखकर धनराशि स्वीकृत कराएं जाएंगी। उन्होंने भूमाफियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अगर लोगां ने कब्जा कर रखा है तो वह सतर्क हो जाए, क्योंकि पुलिस प्रशासन और विभाग के साथ मिलकर पूरे मंडल में अभियान चलाया जाएगा। किसी भी भूमाफिया को बक्शा नहीं जाएगा।