Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा शासन प्रशासन

  गणतंत्र दिवस आयोजन को भव्यरूप देने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं जानकारी देते हुए  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्...

  गणतंत्र दिवस आयोजन को भव्यरूप देने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं जानकारी देते हुए  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि राज्य सरकार के मा0 मंत्रीगणों, विधायकों, दर्जाधारियों, उत्ततराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारियों को ई-कार्ड एवं पत्रवाहकों के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। 
मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके लिए विभागीय स्तर पर झांकियों का निर्माण शुरू कर किया गया है। परेड मैदान में लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न पंडालों का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मैदान में प्रवेश हेतु तीन द्वार लगाये जा रहे हैं। इनमें मुख्य द्वार एक से उच्च पदस्थ अधिकारियों, माननीयों का प्रवेश तथा द्वार दो से आम जनमानस के अलावा गेट नम्बर 3 से स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी आगन्तुकों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी, पदाधिकारियों को पहचान पत्र के आधार पर भी कार्यक्रम में आने की सुविधा मुहैय्या  कराई गयी है।