Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

गौ मांस के साथ चार गिरफ्तार

सितारगंज कोतवाली पुलिस व गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम ने संयुक्त अभियान में ढाई कुंतल गौ मांस के साथ चार आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली है।...

सितारगंज कोतवाली पुलिस व गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम ने संयुक्त अभियान में ढाई कुंतल गौ मांस के साथ चार आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली है। गौकसी काला कारोबार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित गौरीखेड़ा गांव में एक घर मे चल रहा था। जंहा पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर ढाई कुंतल गौ मांस व चार गौ वंशीय जिंदे पशु व चार गौ मांस कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सितारगंज सलाऊद्दीन के अनुसार लगातार सूचना मिल रही थी कि यूपी सीमा से लगे गौरीखेड़ा व अन्य गांवों में गौ मांस का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इस पर एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देशन में सितारगंज पुलिस व गौ संरक्षण स्क्वायड टीम ने संयुक्त अभियान में चार लोगों को ढाई कुंतल गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से चार गौ वंशीय जिंदे  पशु बरामद किए है।सभी आरोपियों के खिलाफ गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।