Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

जनपद देहरादून का सर्वे कानूनगो  5 हज़ार रू. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह रावत, निवासी देहरादून ने दिनांक 27.1.2020 को एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक सतर्कता देहरादून कार्यालय में इस बाबत ...


शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह रावत, निवासी देहरादून ने दिनांक 27.1.2020 को एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक सतर्कता देहरादून कार्यालय में इस बाबत दिया कि वह वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी है जिसके द्वारा बालावाला में गिरिश चंद्र   मलासी से 0.073  एकर का भूखंड क्रय किया गया था। जिसका दाखिल खारिज भी उनके नाम पर  हो चुका था। परंतु त्रुटिवश उनके भूखंड का रकबा 0.0295 के स्थान पर 0.028 तथा उनके पिताजी के नाम थान सिंह रावत के स्थान पर धान सिंह रावत हो गया है। जिस बाबत राजस्व अभिलेखों में सुधार हेतु शिकायतकर्ता द्वारा एक प्रार्थना पत्र राजस्व कार्यालय देहरादून में दिया गया। जिसके क्रम में राजस्व के सर्वे कानूनगो किशन सिंह नेगी द्वारा शिकायतकर्ता से 5000/(पाँच हजार रुपये ) की मांग की गई।  


प्रारम्भिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस देहरादून की टीम ने 
अपेक्षित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.01.2020 को समय 15:30 बजे दिन, कार्यालय नायब तहसीलदार देहरादून में सर्वे कानूनगो किशन सिंह नेगी पुत्र स्व. विजय राम नेगी निवासी ग्राम थुराऊ , तहसील कालसी,थाना कालसी हाल निवासी चकभुड़, कोटि रोड कालसी देहरादून को शिकायतकर्ता से 5 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 


भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही गतिमान है।


निदेशक सतर्कता महोदय ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार की घोषणा की है।


सतर्कता विभाग द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु 18001806666 टोल फ्री हेल्पलाइन की व्यवस्था की गयी है। वृहद प्रचार-प्रसार हेतु बोर्ड लगाये गये है, तथा Facebook व Whatsapp No. - 9456592300 पर भी सतर्कता विभाग सक्रिय है। जनता से अनुरोध है कि इस मुहिम में हमें सहयोग दें।