Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

करन बोरा के राजमंत्री बनने पर किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी माजरी ग्रांट मंडल की ओर से वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष करन बोरा, व पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष खेम सिंह...

भारतीय जनता पार्टी माजरी ग्रांट मंडल की ओर से वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष करन बोरा, व पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष खेम सिंह पाल को राज्य मंत्रि बनाये जाने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार का आभार प्रकट करते हुवे  डोईवाला में विकास की गति में ओर तेज़ी लाने की उम्मीद जताई।


कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री की विधानसभा से बनाये गए राज्य मंत्रियों के सम्मान के साथ ही सरकार का आभार प्रकट करना है, ओर विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ ही उन कार्यों को जनता के बीच ले जाना है। 
कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री करन बोरा ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार जनहित कार्यों में विश्वास रखती है, जिसकी वजह से आज डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के माध्यम से सरकार का आभार प्रकट कर रहे है।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार  ने कहा कि राज्य मंत्री करन बोरा माजरी मण्डल के निवासी है, जिनको राज्य मंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार प्रकट क्या है। ओर सीएम की विधानसभा डोईवाला में विकास कार्यों में ओर तेज़ी लाने की उम्मीद जताई है।