Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Breaking News

latest

नववर्ष के पहले ही दिन रसोई गैस सिलेंडर 19 रुपये हुआ महंगा

रसोई गैस उपभोक्ताओं को नववर्ष के पहले ही दिन महंगाई की मार पड़ी है।रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। लगातार पांचवे महीने रसोई गैस सिलेंड...


रसोई गैस उपभोक्ताओं को नववर्ष के पहले ही दिन महंगाई की मार पड़ी है।रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। लगातार पांचवे महीने रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव में बढ़ोतरी हुई है।रेट रिवीजन के बाद गैस कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2kg) के दामों में ₹19 का इजाफा किया है।अब घरेलू सिलेंडर 749 रुपए का हो गया है।जबकि कमर्शियल सिलेंडर 19 किलो पर 29.50 रुपए का इजाफा हुआ है।कारोबारियों को अब सिलेंडर के लिए 1325 रुपए चुकाने होंगे।वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर पर ₹7 की बढ़ोतरी के बाद यह ₹276 रुपए का पड़ेगा।इस बार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के खातों में 238. 10 रुपए की सब्सिडी आएगी। बढ़े हुए दाम आज सुबह से लागू हो गए हैं